“छाया योग ज्योति सम्मान–2026” से सम्मानित होंगे योग शिक्षक
कृष्णनगर, नदिया, पश्चिम बंगाल | 12 सितंबर 2026
योग, स्वास्थ्य, अनुशासन और स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट द्वारा कृष्णनगर, नदिया, पश्चिम बंगाल में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष कार्यक्रम में योग शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा विद्यार्थियों और समाज में स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले योग शिक्षकों एवं योग प्रशिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से “छाया योग सम्मान–2026” प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही योग के क्षेत्र में निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए “छाया योग ज्योति सम्मान–2026” से भी प्रतिभाओं एवं समर्पित योग गुरुओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी
📅 दिनांक: 12 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
📍 स्थान: सार्ध शताब्दिकी भवन, कृष्णनगर नगरपालिका
📌 कृष्णनगर, नदिया, पश्चिम बंगाल
चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट की यह पहल कला, संस्कृति, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में योग शिक्षक, प्रशिक्षक, विद्यार्थी एवं संस्कृति प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।
“छाया के साये में योग की ज्योति, योगगुरुओं के सम्मान से रोशन हो आने वाली पीढ़ी


