13.6 C
Munich
Sunday, September 13, 2026

मेरठ जैन समाज ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

Must read

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।

आचार्य श्री के मंच पर मंगल आगमन के दौरान पूरा प्रांगण गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य गुरुदेव के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। इसके बाद आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सन्मार्ग एवं समाज सेवा के मार्ग पर चलने का मंगल आशीर्वाद दिया।

समारोह के दौरान जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से श्री असीम अरुण जी को पूज्य आचार्य श्री की उपस्थिति में शॉल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। जैन समाज की ओर से उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना की गई।

अपने संबोधन में मंत्री श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जैन समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों को जैन समाज की विशेष पहचान बताते हुए शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण एवं परोपकार के क्षेत्रों में समाज के योगदान की प्रशंसा की।

मंत्री जी ने कहा, “जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है।”

उन्होंने यह भी कहा कि जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवनशैली सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जनहितैषी प्रयासों, सामाजिक उत्थान एवं कल्याणकारी कार्यों में जैन समाज के साथ निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, श्री सुरेंद्र जैन, श्री योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर श्री नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article