4.9 C
Munich
Saturday, October 31, 2026

निकिता गोदिशाला का हत्या के 10 दिन बाद आज तेलंगाना में अंतिम संस्कार, परिजन बोले- गरिमा का ध्यान रहे

Must read


हैदराबाद। अमेरिका (America) में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हत्या की शिकार हुई निकिता गोदिशाला (Nikita Godishala) को शुक्रवार को हैदराबाद परिवार और मित्रों ने नम आंखों से अंतिम विदाई (Last Farewell) दी। निकिता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मार्रेडपल्ली स्थित श्मशान घाट में किया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार निजी तौर पर संपन्न हुआ।

निकिता के पार्थिव अवशेष शुक्रवार सुबह राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे थे। परिवार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस सुरक्षा भी मांगी गई थी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत निकिता का परिवार तारनाका में रहता है। परिवार ने एक बयान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया से जिम्मेदार पत्रकारिता का पालन करने, अपुष्ट सूचनाएं प्रकाशित न करने और जांच में सहयोग करने की अपील की, ताकि न्याय की प्रक्रिया गरिमा के साथ पूरी हो सके।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article