10.7 C
Munich
Monday, March 23, 2026

लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, धार्मिक स्थलों पर खतरे की चेतावनी

Must read


High Alert in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) लाल किला क्षेत्र में विस्फोट की साजिश रच रहे हैं। खासतौर पर लाल किला और चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है।

लाल किला और चांदनी चौक पर खतरा

सूत्रों का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) हमले की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह आतंकी संगठन भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

निशाने पर धार्मिक स्थल

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि देश के बड़े और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है। दिल्ली के ऐतिहासिक और संवेदनशील इलाके चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर आतंकियों के निशाने पर हो सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article